बरेका में सेवानिवृत्त होने पर एक अधिकारी समेत 10 कर्मियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया याद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में अक्टूबर माह के दौरान सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी और नौ कर्मचारियों को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित समारोह में उनके वर्षों के सेवाकाल, समर्पण और संस्थान के विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया। प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया और फोल्डर प्रदान किए गए।

सेवानिवृत्त होने वालों में सहायक कार्य प्रबंधक हरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य कार्यालय अधीक्षक डॉ. मानसी पाइक राय, एसएसई/वेल्डिंग राम चन्दर, एसएसई बृजेश कुमार विश्वकर्मा, एमसीएम कैलाश कुमार सेठ, वरिष्ठ तकनीशियन असीम नार्थ, काफिल अहमद और अशोक कुमार रावत, तकनीशियन चंद्रमा प्रसाद तथा हाउसकीपिंग असिस्टेंट मो. असलम खान शामिल रहे।

123

सेवानिवृत्ति जीवन के नए अध्याय की शुरुआत
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होने के साथ नए अध्याय की शुरुआत भी है। वर्षों तक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के बाद अब कर्मचारियों के पास परिवार और सामाजिक जीवन के लिए अधिक समय होगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को नियमित दिनचर्या अपनाने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने, वित्तीय प्रबंधन करने और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने की सलाह दी। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दिए गए फोल्डर में उपलब्ध सुविधाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में बताया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने और संबंधित प्रक्रियाओं का समय से पालन करने की जानकारी दी।

स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा पर विशेष जोर
मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने भी सभी को सुखद और स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, भारतीय स्टेट बैंक की बरेका मुख्य शाखा प्रबंधक रिचा त्रिपाठी और बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने वित्तीय प्रबंधन, निवेश के विकल्पों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने सेवानिवृत्ति लाभों का विवेकपूर्ण उपयोग करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।

संस्मरण साझा करते हुए भावुक हुए कर्मचारी
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव और यादगार प्रसंग साझा किए। उन्होंने सहकर्मियों के सहयोग और बरेका में बिताए वर्षों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया।

कार्यक्रम में जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव, कर्मचारी परिषद के सदस्य श्रीकांत यादव, नवीन कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह सहित परिजन एवं सहकर्मी मौजूद रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता ने किया। बरेका परिवार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखमय और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।

BK Pathak
BK Pathak

21559 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story