बरेका में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने देखा रेल इंजनों का निर्माण, तकनीकी पहलुओं की ली जानकारी 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया। बरेका महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने बरेका कर्मशाला आगमन पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने बरेका का भ्रमण कर रेल इंजन निर्माण की प्रक्रिया व अन्य कार्यों का अवलोकन किया। 

vns

राज्यपाल ने बरेका के न्यू लोको फ्रेम शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको असेम्बली शॉप सहित अन्य विभिन्न शॉप का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया, अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपुर्वक जानकारी प्राप्त की। कर्मशाला भ्रमण के दौरान रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने रेल से जुड़े अपनी अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में रेल की अहम भूमिका है। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे बोर्ड से निर्धारित 460 रेल इंजनों के विशाल लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए बरेका ने 475 रेल इंजनों के निर्माण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके लिए बरेका कर्मियों को बधाई दी।

vns

कर्मशाला भ्रमण के दौरान खासकर महिला रेल कर्मियों को कार्य करते देख काफी आश्चर्य व्यक्त किया। बरेका कर्मशाला के हार्नेस सेक्शन में स‍मर्पित रूप से कार्य कर रही महिला कर्मियों को देखकर राज्यपाल काफी खुश हुए। उन्होंने इंजन निर्माण प्रक्रिया के संबंध में बात करते हुए महिला रेल कर्मियों की सराहना भी किया। इस दौरान बरेका महिला बरेका कर्मी काफी उत्साहित दिखी। इस दौरान महाप्रबंधक सुदेव पांडा, मुख्य विद्युत इंजीनियर एसके श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरूण कुमार शर्मा, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर अनुज कटियार, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story