सुसुवाही में अंबेडकर जयंती पर भव्य धम्म यात्रा : सैकड़ों लोग जुटे, गूंजे ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सुसुवाही क्षेत्र में भव्य धम्म यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा सामाजिक जागरूकता और समानता का संदेश देती हुई अंबेडकर पार्क तक पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

a

जुलूस के रूप में निकली यात्रा, अंबेडकर पार्क में हुआ समापन
डॉ. भीमराव जन जागरूकता समिति के तत्वाधान में आयोजित यह धम्म यात्रा सुसुवाही क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग बाबा साहब के विचारों से जुड़े बैनर और झंडे लेकर चल रहे थे। पूरे मार्ग में जयकारों और नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। अंत में सभी लोग अंबेडकर पार्क पहुंचकर एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्षद सुरेश पटेल ने किया माल्यार्पण
कार्यक्रम में सुसुवाही के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष और उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।

a

समिति ने भेंट की पुस्तक, हुआ सम्मान
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने पार्षद को डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

a

बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. भारती सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

a

समाज को दिया एकता और जागरूकता का संदेश
आयोजकों ने बताया कि इस धम्म यात्रा का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही, बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

Share this story