वाराणसी में खुला गिरि ज्वेलर महल का शोरूम, मात्र तीन प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर शुद्ध सोने के गहनों की गारंटी
वाराणसी। शहर के महमूरगंज में आभूषणों के नए प्रतिष्ठान ‘गिरि ज्वेलर महल’ का भव्य उद्घाटन गुरुवार को धार्मिक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने विधिवत प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर के राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन समारोह में गिरि ज्वेलर के फाउंडर कार्तिक गिरि और वाराणसी शोरूम के अधिष्ठाता विवेक गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के कर-कमलों से शुभारंभ के बाद उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता और निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामनाएं दीं।

गिरि ज्वेलर्स के फाउंडर कार्तिक गिरि ने कहा कि उनके प्रतिष्ठान में मात्र तीन प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर ग्राहकों को शुद्ध सोने के गहने उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रतिष्ठान में लगभग 300 ग्राहकों की सेवा करने की सुविधा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को वाजिब दाम में अच्छी क्वालिटी की ज्वेलरी मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, महापौर अशोक कुमार तिवारी, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और गौरी शंकर धानुका समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

