गंगा के जलस्तर में पांचवीं बार वृद्धि, पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा पानी

WhatsApp Channel Join Now

- दो दिन से स्थिर था गंगा का जलस्तर, पहले हो रही थी गिरावट
- 66.72 मीटर रिकार्ड किया गया जलस्तर, प्रशासन कर रहा निगरानी
- जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित, बढ़ जाती है दुश्वारी

वाराणसी। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। बुधवार को जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे जलस्तर 66.72 मीटर रिकार्ड किया गया। गंगा में पानी बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग सशंकित हो गए हैं। 

Varanasi Ganga Water Level

गंगा के जलस्तर में पांचवीं बार वृद्धि हो रही है। पिछले सप्ताह बुधवार से जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई थी। वहीं सोमवार से जलस्तर स्थिर हो गया था। बुधवार से पानी फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार काफी तेज है। पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। 

Ganga flood

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के साथ ही एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम गंगा के जलस्तर की निगरानी की गई है। गंगा में वाटर एंबुलेंस तैनात की गई है। वहीं एनडीआरएफ के जवान भी सक्रिय हैं। ताकि किसी तरह की चुनौती से निबटा जा सके।

Share this story