वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा, बाढ़ के बाद सफाई बनी बड़ी चुनौती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटकर 66.64  मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, जलस्तर में कमी के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Ganga

हाल ही में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर को पार कर गया था, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया था। इस दौरान कई निचले इलाके डूब गए थे, और लोग घर छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हो गए थे। हालांकि, पिछले तीन-चार दिनों में जलस्तर में तेजी से गिरावट आई है और पानी हटने लगा है।

Ganga

पानी के घटने के साथ ही घाटों और तटीय इलाकों में गंदगी और कीचड़ जमा हो गया है। स्थानीय लोग अपने घरों और आस-पास के क्षेत्रों की सफाई में जुट गए हैं, लेकिन नगर निगम के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। यदि सफाई जल्द नहीं की गई, तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बावजूद, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर तटवर्ती इलाकों में अभी भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Share this story