वाराणसी में घटाव पर गंगा, दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा जलस्तर 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। गंगा का जलस्तर इस समय घटाव पर है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी घट रहा है। गुरुवार की सुबह जलस्तर 67.69 मीटर रिकार्ड किया गया। जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम जलस्तर की निगरानी कर रही है। 

ganga

गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों से गिरावट आ रही है। उससे पहले पानी बढ़ रहा था। गंगा में पानी तेजी से बढ़ा। अभी भी घाट डूबे हुए हैं। वहीं आसपास के इलाके जलमग्न हैं। ऐसे में चुनौती कम नहीं हुई है। अभी भी तटवर्ती इलाकों के लोग दुश्वारी झेल रहे हैं। गंगा आरती छत पर हो रही है। वहीं छत पर ही शवदाह हो रहा है। नमो घाट से भी अभी पूरी तरह से पानी नहीं हटा है।  

ganga

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। ऐसे में जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग तीन मीटर नीचे है। फिर भी जलस्तर की निगरानी की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग रोजाना जलस्तर की मानीटरिंग कर रहा है। वहीं प्रशासनिक अमला भी नजर बनाए हुए है।

Share this story