दीपावली से छठ तक वाराणसी परिक्षेत्र की बसों में 8.96 लाख यात्रियों ने किया सफर

WhatsApp Channel Join Now

त्योहारी सीजन में परिवहन निगम के राजस्व में 92.53 लाख रुपये की बढ़ोतरी

पिछले वर्ष के मुकाबले 60,533 अधिक यात्रियों ने की यात्रा, 12 दिनों में मिला 1,101.41 लाख रुपये का राजस्व

331 बसों के संचालन से सफर हुआ सुगम, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर समेत पूर्वांचल के प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई थीं बसें

वाराणसी, 19 नवंबर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों का असर त्योहारी सीजन में भी देखने को मिला। दीपावली से छठ पर्व तक वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से संचालित बसों में 6 से 17 नवंबर के बीच 12 दिनों में 8,96,745 यात्रियों ने सफर किया। पिछले वर्ष इसी अवधि में 8,36,212 यात्रियों ने बसों से यात्रा की थी। इस तरह इस बार यात्रियों की संख्या में 60,533 का इजाफा दर्ज किया गया। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बसों के संचालन और बेहतर प्रबंधन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिली।

परिवहन निगम के राजस्व में 92.53 लाख रुपये की बढ़ोतरी

त्योहारी अवधि में यात्रियों की बढ़ी संख्या का सकारात्मक असर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की आय पर भी पड़ा। क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि 6 से 17 नवंबर तक 12 दिनों में निगम को 1,101.41 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आय 1,008.88 लाख रुपये थी। इस तरह बीते वर्ष की तुलना में निगम के राजस्व में 92.53 लाख रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

185 अतिरिक्त बसों का किया गया संचालन

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो से 185 अतिरिक्त बसें संचालित की गईं। सामान्य दिनों में चलने वाली 146 बसों के साथ कुल 331 बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और बैढ़न समेत पूर्वांचल के प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई थी। इससे त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हुए।

बेहतर प्रबंधन से सुगम हुआ यात्रियों का आवागमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आमजन को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वय के साथ विशेष इंतजाम किए। अतिरिक्त बसों के संचालन और बेहतर प्रबंधन से त्योहारों के दौरान यात्रियों का आवागमन सुचारु बनाए रखने में मदद मिली।

6 से 17 नवंबर तक दैनिक आय और यात्रियों की संख्या

दिनांक| आय (लाख रुपये में)| यात्रियों की संख्या
6 नवंबर| 93.57| 74,469
7 नवंबर| 103.65| 78,686
8 नवंबर| 89.64| 62,930
9 नवंबर| 72.81| 59,472
10 नवंबर| 78.86| 59,353
11 नवंबर| 90.26| 76,099
12 नवंबर| 105.03| 85,069
13 नवंबर| 102.08| 84,442
14 नवंबर| 95.23| 80,402
15 नवंबर| 90.89| 76,517
16 नवंबर| 81.81| 71,536
17 नवंबर| 97.59| 87,770

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23703 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story