सेक्स रैकेट के लिए 60 हजार रुपए प्रति माह पर लिया था गेस्ट हाउस, कैंट, सिगरा, लंका, मुग़लसराय के कई गेस्ट हाउस से जुड़े हैं तार

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी। शहर में सेक्स रैकेट चलाने वालों की जड़ें काफी गहरी हैं। लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में स्थित अरोमा गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट में गिरफ्तार पांच लड़कियों और एक ग्राहक को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप कुमार पटेल फुलवरिया कैंट का रहने वाला है। पुलिस को अब इनके ब्रोकरों की तलाश है। 

पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने जो बताया, वह काफी चौंकाने वाला है। लड़कियों ने बताया कि शहर के कई होटल ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियां उपलब्ध कराते हैं। इनमें कैंट, लक्सा, सिगरा के की होटलों के नाम शामिल हैं। 

ब्रोकर ही बनाते हैं पूरा प्लान

गुरुवार रात गेस्ट हाउस से पकड़ी गई लड़कियों ने पहले तो पुलिस से अपनी पहचान छुपाने की काफी कोशिश की, लेकिन शुक्रवार को अंतत: टूट गई। दो युवतियां दिल्ली, एक अम्बेडकर नगर और एक कुशीनगर की निकलीं। पांचो ने बताया कि वह सभी पहले भी ग्राहकों की डिमांड पर बनारस आ चुकी हैं। उनके रहने खाने, होटल में टिकाने के अलावा ग्राहकों के डिमांड के मुताबिक सुबह शाम भेजने का काम ब्रोकर करते हैं। 
पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस को 60 हजार रुपए महीने के किराए पर लिया गया था। लड़कियों की डिमांड होने पर ब्रोकर उनसे तीन से चार हजार रुपए पहले एडवांस में लेते हैं। 

लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अरोमा गेस्ट हाउस के मालिक अविनाश पांडे और रैकेट संचालित करने वाले सागर व सरदार लड़कियों को बाहर से मोबाइल कांटेक्ट के माध्यम से बुलाते थे। अपने लॉज में ठहराते थे। इसके बाद लड़कियों को लोकेशन पर फोन द्वारा बुलाया जाता था। 

गरीब लड़कियों को फांसते हैं ब्रोकर

सूत्रों के मुताबिक, ब्रोकर लड़कियों को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कई गेस्ट हाउस, लंका, मुगलसराय सहित अन्य जगहों पर भेजते हैं। लड़कियों को एक फिक्स कीमत देते हैं। इसके ऊपर का पैसा पूरा सरदार और सागर मिलकर लेते थे। पुलिस को गिरफ्तार लड़कियों के कब्जे से 600 रुपए और आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थी। पुलिस की मानें तो ज्यादातर गरीब लड़कियों को यह सब अपने झांसे में फंसाकर बिजनेस करने के नाम पर बुलाते थे। उनको सेक्स के धंधे में धकेल देते थे। 

Share this story