पांच दिन, छह आयोजन और सामाजिक सरोकार का संदेश, 9 से 13 सितंबर तक चलेगा जेसीआई काशी शिवा का कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नेतृत्व विकास, स्वास्थ्य जागरुकता, सामाजिक सरोकार, व्यवसायिक नेटवर्किंग और पारिवारिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेसीआई काशी शिवा की ओर से ‘The 777 JCI Week 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय यह आयोजन 9 से 13 सितंबर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा। इस दौरान युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायिक समुदाय और संगठन के सदस्यों को जोड़ते हुए अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम होंगे।

आयोजन की शुरुआत 9 सितंबर को Sustainable Sipping Day से होगी। दोपहर 12 बजे श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में होने वाले कार्यक्रम की संयोजक जेसी शालिनी पांडेय हैं। सह-संयोजक जेसी अनुराग पांडेय, जेसी विवेक अग्रवाल और जेसी शिव शंकर रस्तोगी हैं। कार्यक्रम निदेशक जेसी अभिनव वर्मा और जेसी मयूर अग्रवाल बनाए गए हैं।

10 सितंबर को Youth Leadership and Voice Day मनाया जाएगा। इसका आयोजन Microtek College of Management and Technology, मालदहिया में होगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इसकी संयोजक जेसी दीप्ति मेहरोत्रा हैं।

123

11 सितंबर को Health Check Up Camp & Digital Outreach Day का आयोजन कंपनी गार्डन, मैदागिन में सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ डिजिटल जागरूकता और आउटरीच गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम के संयोजक एचजीएफ दीपक ओबेरॉय हैं। 12 सितंबर को Business and Network Growth Day के तहत सुबह 8:30 बजे Hotel Shrigo Inn में कार्यक्रम होगा। इसमें व्यवसायिक संपर्क मजबूत करने, नए नेटवर्क विकसित करने और आपसी सहयोग के अवसर बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसकी संयोजक जेसी शालिनी पांडेय हैं।

इसी दिन रात आठ बजे Family Bonding Day का आयोजन Pitch and Paddle, IP Mall, सिगरा में होगा। इसका उद्देश्य परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संवाद और संबंधों को मजबूत करना है। कार्यक्रम के संयोजक एचजीएफ दीपक ओबेरॉय हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 13 सितंबर को The 777 Great Day Celebration के साथ होगा। होटल संकल्प बनारस, महमूरगंज में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में सप्ताहभर की गतिविधियों को समेटते हुए सदस्यों और अतिथियों की सहभागिता होगी।

जेसीआई काशी शिवा की ओर से जेसी अच्युत गोयल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवा नेतृत्व, समाजसेवा, स्वास्थ्य, व्यवसायिक विकास और पारिवारिक मूल्यों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this story