भोजूबीर में त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के पास लगी आग, मची अफरातफरी, आधे घंटे इंतजार के बाद पहुंचा दमकल 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर में गुरुवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर भवनों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। भोजूबीर में आग लगने के बाद स्थानीय लोग करीब आधे घंटे तक दमकल वाहन का इंतजार करते रहे। दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने बाल्टी, पानी के केन और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के पास एक अन्य भवन में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भोजूबीर में आग मुराद खान उर्फ बबलू के भवन में लगी। भवन के चौथे तल पर उनका आवास है, जबकि निचले हिस्से में किराये पर गेमिंग सेंटर संचालित होता है। गुरुवार शाम अचानक भवन से धुआं और लपटें उठने लगीं। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उसे बुझाने में लग गए। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक दमकल वाहन नहीं पहुंचा। इस दौरान लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

123

दूसरी घटना त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के समीप एक भवन में हुई। शाम करीब 6:15 बजे फायर कंट्रोल रूम चेतगंज को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दो दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए। भवन के दूसरे तल पर स्नूकर खेलने के लिए बोर्ड रखे थे। इसी तल के एक कोने में इन्वर्टर की बैटरियां और इंडक्शन रखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में बैटरी में विद्युत शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलने के कारण आग लगने की आशंका जताई गई।

आग डक्ट के रास्ते ऊपरी तल तक पहुंच गई और किचन व कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे का पर्दा और वातानुकूलित यंत्र जल गया, जबकि किचन की दीवार धुएं से काली पड़ गई। भवन में उपलब्ध पानी और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एक ही शाम दो भवनों में आग लगने की घटनाओं ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर आवासीय भवनों में बिजली के उपकरणों, इन्वर्टर बैटरियों और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच सुरक्षा इंतजामों की जरूरत फिर सामने आई है।

BK Pathak
BK Pathak

21864 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story