चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे पूर्व नाइट मार्केट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
वाराणसी। चौकाघाट स्थित लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे पूर्व नाइट मार्केट में शनिवार को बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पिलर नंबर 68 के पास स्थित बिजली पैनल रूम से उठी चिंगारी पास में रखे रद्दी कपड़ों तक पहुंच गई, जिससे उनमें आग लग गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी ब्रजेश कुमार ने तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से रद्दी कपड़ों में आग लगी थी। समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से आग को फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में केवल रद्दी कपड़े जले हैं। किसी प्रकार की जनहानि या अन्य संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।

