NEET-2026 में इवॉल्व कैरियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन, 15 छात्रों का सरकारी MBBS कॉलेज में चयन तय

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर के दुर्गाकुंड स्थित इवॉल्व कैरियर इंस्टीट्यूट ने NEET-2026 (यूजी) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। संस्थान से परीक्षा में शामिल करीब 125 छात्र-छात्राओं में से 15 विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश लगभग तय माना जा रहा है। संस्थान के इस प्रदर्शन से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

s
संस्थान के निदेशक रवि प्रताप सिंह और अवनीश सिंह के साथ छात्रा पावनी वर्मा

शुभम गुप्ता रहे संस्थान के टॉपर
संस्थान के छात्र शुभम गुप्ता ने 619 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। शुभम की ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5338 और कैटेगरी रैंक 540 रही। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं पावनी वर्मा ने 611 अंक प्राप्त किए। उनकी ऑल इंडिया रैंक 6977 और कैटेगरी रैंक 2977 रही।

कई छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
इवॉल्व कैरियर इंस्टीट्यूट के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इनमें रिशू मौर्या ने 605 अंक, दीपाली पटेल ने 598 अंक, अमन मौर्या ने 588 अंक, राजकुमार वर्मा ने 579 अंक, आर्यन गुप्ता ने 565 अंक, जिज्ञासु राव ने 564 अंक, विजय यादव ने 552 अंक, कनिष्क राजपूत ने 551 अंक, शिवांशु ने 548 अंक, अनु गुप्ता ने 525 अंक और प्रिंस यादव ने 521 अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा आंचल पायलट ने कैटेगरी रैंक 5819, प्रियांशु कुमार ने कैटेगरी रैंक 13382, प्रिंस कुमार ने कैटेगरी रैंक 17010 तथा दिलीप कुमार ने कैटेगरी रैंक 23908 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

निदेशकों ने दी बधाई
संस्थान के निदेशक रवि प्रताप सिंह और अवनीश सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान इसी तरह बेहतर परिणाम देकर वाराणसी का नाम रोशन करता रहेगा।

Share this story