डॉ नीलकंठ तिवारी का 70वें दिन भी वार्ड प्रवास जारी, आदि विशेश्वर में घर-घर पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी का 76 दिवसीय वार्ड भ्रमण एवं जनसमस्या निवारण महाअभियान लगातार 70वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत डॉ. तिवारी ने आदि विशेश्वर वार्ड का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

ं

वाराणसी के व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल आदि विशेश्वर वार्ड में भ्रमण के दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने गलियों की स्थिति, साफ-सफाई, गोबर-कचरा, बेतरतीब पत्थरों और बिजली के लटकते तारों को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा।

ं

गोविंदपुरा खुर्द में पेयजल की समस्या, पाइपलाइन डालने के निर्देश
चौक क्षेत्र के गोविंदपुरा खुर्द में स्थानीय निवासी प्रवीण रस्तोगी ने विधायक को बताया कि उनके घर समेत आसपास के इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में जलकल की पाइपलाइन नहीं होने के कारण लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

ं

इस पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पेयजल पाइपलाइन बिछाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद इंद्रेश सिंह को इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि दो दिन के भीतर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में कार्रवाई की जाए और इसकी प्रगति से उन्हें भी अवगत कराया जाए।

ं

गलियों में लटकते बिजली तार देख जताई दुर्घटना की आशंका
वार्ड भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार व्यवस्थित तरीके से खंभों पर होने के बजाय गलियों में लटकते दिखाई दिए। डॉ. तिवारी ने इसे गंभीर बताते हुए दुर्घटना की आशंका जताई। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार नए खंभे लगाने और लटकते तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए।

ं

वार्ड प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने 'हर-हर महादेव' सहित डॉ. नीलकंठ तिवारी के समर्थन में नारे लगाए।

डॉ. नीलकंठ तिवारी का यह अभियान शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में स्थानीय स्तर की समस्याओं को जानने और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वे प्रतिदिन निर्धारित वार्ड में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।

ं

इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, महानगर मंत्री सुनील यादव, जय केसरी, पार्षद अंकुर मल्होत्रा, अमरीश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this story