कंथे पर अशोक स्तम्भ सम्मान के साथ IPS डॉ. ईशान सोनी को मिली नई जिम्मेदारी, बने अपर पुलिस उपायुक्त

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त से पदोन्नत होकर अपर पुलिस उपायुक्त बने डॉ. ईशान सोनी को अशोक स्तम्भ लगाकर सम्मानित किया और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान समारोह पुलिस कार्यालय में आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने डॉ. ईशान सोनी को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां और अपेक्षाएं भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में अधिकारियों को और अधिक संवेदनशीलता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य करना होता है।

 

पुलिस आयुक्त ने आशा व्यक्त की कि डॉ. ईशान सोनी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता का पूर्ण उपयोग करते हुए जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. सोनी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस संगठन की गरिमा और कार्यक्षमता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share this story