धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न, बीजेपी नेताओं का भी कराया मुंह मीठा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को वाराणसी में युवा कांग्रेस और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए छात्र-छात्राओं का मुँह मीठा कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया और कहा कि जनता की आवाज़ के सामने हर सत्ता को जवाबदेह होना पड़ता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भी भाग लिया।

ं

सिद्धार्थ केशरी बोले- जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी पद से बड़ा लोकतंत्र और जनता का विश्वास है। उनके अनुसार यह घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट संदेश देता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अंततः जनता की आवाज़ सबसे प्रभावशाली होती है और सत्ता कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे जनमत तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जवाबदेह रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की सक्रिय भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान से ही संभव है तथा सभी को लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

a

मिठाई खिलाकर जताई खुशी, लगाए नारे
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इस अवसर पर "लोकतंत्र जीता, तानाशाही सोच हारी" के नारे लगाए गए और लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा जनमत के सम्मान का संदेश दिया गया। वहीं बीजेपी नेताओं को भी मिठाई खिलाई गई। 

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव (पूर्वी उत्तर प्रदेश) सिद्धार्थ केशरी, पूर्व पार्षद प्रत्याशी रोहित चौरसिया, युवा कांग्रेस महासचिव जमाल अहमद, युवा कांग्रेस सचिव एजाज अहमद, युवजन सभा के जिला महासचिव अंजनी सिंह, दिनेश पटेल, बजरंगी विश्वकर्मा, भरत मौर्या, गुड्डू यादव, रितेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, युवा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story