Dev Deepawali: देव दीपावली पर 2100 दीपों से जगमग हुआ पुष्कर तालाब, विभूतियों की स्मृति में हुआ दीपदान

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर अस्सी स्थित पुष्कर तालाब मंगलवार को 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। तालाब के चारों ओर जलते दीपों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो आसमान से तारे उतरकर धरती पर आ गए हों। जागृति फाउंडेशन और ब्रह्मा वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीपदान समारोह में काशी की महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके नाम पर 2100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वेद मंत्रों की गूंज और भगवान ब्रह्मा की भव्य आरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

123

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष आचार्य पंडित अशोक द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि लोकभूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के प्रोफेसर रामसागर मिश्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के धर्म विज्ञान संकाय के वेद विभाग के प्रोफेसर उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य राघवेंद्र पांडेय, समाजसेवी अजय कुमार मिश्रा, ब्रह्मा विश्वविद्यालय के सोनू जी तथा जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शीतल दास अखाड़े के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी रामशरण दास महाराज ने की।

123

इसके बाद ब्रह्मा वेद विद्यालय के दर्जनों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान ब्रह्मा और पुष्कर तालाब की भव्य आरती की। मंत्रों की स्वर लहरियों से पूरा परिसर गूंज उठा। दीपों से सजे तालाब का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में भगवान ब्रह्मा के अभिनंदन के साथ बाबा विश्वनाथ के चरणों में दीप अर्पित कर त्रिपुरासुर वध की खुशी भी व्यक्त की गई।

123

दीपदान के माध्यम से भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय, पद्मभूषण गिरिजा देवी, पर्यावरणविद् वीरभद्र मिश्र, पंडित किशन महाराज, शहनाई सम्राट उस्ताद बिस्मिल्लाह खां, पंडित छन्नूलाल मिश्र, पंडित जगन्नाथ त्रिपाठी, पंडित शारदा प्रसाद मिश्र, पंडित त्रिभुवन नाथ मिश्र और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के पूर्व अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र सहित काशी की अनेक महान विभूतियों का स्मरण किया गया।

123

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामयश मिश्र ने किया, जबकि दिनेश जायसवाल ने अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राघवेंद्र पांडेय, स्वर्ण प्रताप चतुर्वेदी, पंकज शुक्ला, अरविंद त्रिपाठी, प्रेमलता मिश्र, साधना यादव, भानु चौहान सहित ब्रह्मा वेद विद्यालय के बटुक और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

123

123

BK Pathak
BK Pathak

21998 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story