बरेका में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभाग सम्मानित, मिला पुरस्कार 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बरेका में 04 से 10 मार्च तक आयोजित 54वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील ने विभागों को पुरस्कृत किया। साथ ही इस पहल की सराहना की गई। 

सम्मानित विभागों में संरक्षा, सिविल, जनसंपर्क, रेलवे सुरक्षा बल, अग्निशमन, दूरभाष केंद्र, बरेका स्काउट एवं गाइड, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित कलांजली चित्रकला केंद्र शामिल थे।

vns

अपने संबोधन में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने कहा कि संरक्षा सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य प्रणालियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रेल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर संरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्य संरक्षा अधिकारी एसबी पटेल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किए।

vns

इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी केके पटेल, सहायक सुरक्षा आयुक्त जयप्रकाश मौर्या, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जिला विद्युत इंजीनियर रोहित तिवारी, वरिष्ठ इंजीनियर अमित कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार और सहायक कार्मिक अधिकारी पियूष मिंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी अनूप सिंह वत्स ने किया।

Share this story

News Hub