काशी विश्वनाथ धाम के स्वर्ण मंडित उपशिखर के जीर्णोद्धार की मांग, मंडलायुक्त से मिले सपाई

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में नियमित दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह के दक्षिणी द्वार पर स्थित स्वर्ण-मंडित उरुश्रृंग (उपशिखर) के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मामला प्रशासन के समक्ष उठाया है। मंदिर की प्राचीन नागर शैली वास्तुकला के संरक्षण और क्षतिग्रस्त हिस्से के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की है।

123

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के पूर्व शहर दक्षिणी विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विष्णु शर्मा, पूजा यादव, संदीप मिश्रा और दिलीप कश्यप सहित कई श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए तत्काल संरक्षण कार्य कराने की मांग की।

किशन दीक्षित ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि काशी की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन स्थापत्य कला का प्रतीक भी है। ऐसे में मंदिर के किसी भी हिस्से की क्षति को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर की गरिमा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

Share this story