वाराणसी पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

वाराणसी पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

स्वागत करने वालों में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप आग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम शकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह, अभिषेक त्रिपाठी तथा भाजपा के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वाराणसी पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

Share this story