रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक, बोले- समाज और संगठन में योगदान अविस्मरणीय

WhatsApp Channel Join Now

भतीजे संजीव सिंह गौतम से मिलकर दी सांत्वना, जल्द दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचने का दिया भरोसा

वाराणसी। रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसंघ के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य स्व. सुरेश सिंह गौतम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शनिवार देर रात वाराणसी कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित सरकारी आवास पर उन्होंने दिवंगत नेता के भतीजे और भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि सुरेश सिंह गौतम जनसंघ के समय से ही संगठन को मजबूत करने में निरंतर जुटे रहे। उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा देने का काम किया। संगठन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राजनाथ सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, भाजपा नेता अमित सिंह ‘पीयूष’, ओपी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

21405 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story