मांगों को लेकर ठेकेदारों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

nagar nigam news
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सिगरा स्थित नगर निगम में मंगलवार को ठेकेदारों ने अधिकारियों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनरत ठेकेदारों ने नगर निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। 

nagar nigam news

ठेकेदारों के मुताबिक, पिछले 7-8 महीने से नगर निगम की ओर से उनकी भुगतान की प्रक्रिया बंद हो गई है। किसी-किसी का थोड़ा बहुत भुगतान हो जाता है, किसी का एकदम नहीं। ठेकेदारों ने अधिकारियों पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि निगम में चार-चार महीने तक फाइलों को खोला भी नहीं जा रहा है। जिसके कारण उनका करोड़ों रुपया हम लोगों का एफडी के रूप में जमा है। जो उन्हें वापस भी नहीं हो रहा है। ठेकेदारों के सामने सबसे बड़ी आर्थिक समस्या पैदा हो रही है। उन पर लगातार काम का दबाव भी बनाया जा रहा है। 

nagar nigam news

ठेकेदार विशाल अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में VIP का लगातार आगमन होता रहता है। जिसमें बहुत से आवश्यक कार्य कराए जाते हैं और कार्य करने के बाद उन फाइलों का भी अधिकारियों के द्वारा निस्तारण भी नहीं किया जाता है। ठेकेदार बेचारे लगातार इनके आगे पीछे दौड़ते रहते हैं। केवल गुमराह करते रहते हैं।

nagar nigam news

nagar nigam news
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story