नगर निगम की संभव जनसुनवाई में स्ट्रीट लाइट, सड़क-गली निर्माण, सीवर और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें, अफसरों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित संभव जनसुनवाई में शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं गली निर्माण, सीवर, जल निकासी, अतिक्रमण, नामांतरण और आवास योजना से संबंधित मामले प्रमुख रहे। अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में सारनाथ के मनमोहन मुरारी सिंह ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था की शिकायत की। शिवपुर के सुद्धीपुर निवासी जगदीश प्रसाद भारद्वाज ने इंटरलॉकिंग कार्य कराने की मांग उठाई। कंदवा के रामेश्वर प्रसाद ने गली निर्माण, जबकि बजरडीहा के अहमद अब्दील और अब्दुल कलाम ने क्रमशः स्ट्रीट लाइट और गली निर्माण से जुड़ी समस्याएं रखीं।

पियरी के प्रेमशंकर ने वेतन संबंधी समस्या बताई तो शिवपुर के राज बहादुर सिंह ने सीवर की समस्या के समाधान की मांग की। दारानगर के सुरेश कुमार ने रेस्टोरेंट संचालन के संबंध में आवेदन दिया। चंदुआ छित्तूपुर के रतन चंद वर्मा और दीवानी कचहरी के एसके पांडेय ने नामांतरण से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया।

सामनेघाट के सुरेंद्र नाथ सिंह ने जल निकासी की समस्या उठाई। सिगरा के माधोपुर निवासी आनंद कुमार ने तालाब संरक्षण का मुद्दा उठाया। भेलूपुर के शाहिद अख्तर और सारनाथ के इमरान खान ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा घनश्याम बहादुर सिंह ने घाट से संबंधित समस्या रखी। पांडेयपुर की रेखा देवी ने गली में अवैध रूप से पशु बांधने की शिकायत की, जबकि शिवपुर की रूबी प्रजापति ने आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की।

अपर नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

BK Pathak
BK Pathak

21582 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story