चोलापुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को दबोचा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। चोलापुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाना क्षेत्र के कटहलगंज से मोहाव जाने वाली सड़क से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

;

28 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 28 जून को एक महिला ने थाना चोलापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश कुमार जायसवाल द्वारा की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वांछित और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोलापुर पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार सुबह करीब 7:10 बजे कटहलगंज से मोहाव जाने वाली सड़क पर आरोपी विकास (25), निवासी ग्राम रौनाखुर्द, थाना चोलापुर को गिरफ्तार कर लिया।

अग्रिम कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और अन्य आवश्यक तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल अवधराज यादव और आरक्षी विक्रम सिंह यादव शामिल रहे।

Share this story