चोलापुर पुलिस की कार्रवाई : 3 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चोलापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
दबिश देकर की गई गिरफ्तारी
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम ने मु0नं0 6645/12 स्टेट बनाम सिजई वगैरह से संबंधित वारंटियों की तलाश में दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने विजयी, दशमी और योगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

औरा गांव से पकड़े गए तीनों आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटी ग्राम औरा, थाना चोलापुर के निवासी हैं। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 08:35 बजे दबिश देकर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार आरोपियों में विजयी (55 वर्ष) पुत्र स्व. प्रभूराम, दशमी (42 वर्ष) पुत्र स्व. प्रभूनाथ और योगेन्द्र (40 वर्ष) पुत्र स्व. प्रभूराम शामिल हैं। इन तीनों के खिलाफ थाना चोलापुर में धारा 147, 323, 504, 506, 452 और 427 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चन्द्रभूषण, हेड कांस्टेबल नमो नारायण पाण्डेय और हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

