चेतगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में थाना चेतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 17 मार्च को थाना चेतगंज में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। शिकायत के आधार पर थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 60/2026 धारा 69 बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर बुधवार को गंगा टाकीज के सामने स्थित मैदान में देशी शराब के ठेके के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माध्यम यादव जगतगंज, विवेकानंद नगर कॉलोनी, का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चेतगंज लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक विकल शांडिल्य, हेड कांस्टेबल अखिलेश भारती और कांस्टेबल संजय प्रताप की टीम ने अंजाम दिया।

Share this story