महिला से छेड़खानी करने वाले युवक को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, पति ने की पहचान, 24 घंटे में पहुंचा सलाखों के पीछे
वाराणसी। महिला से छेड़खानी के मामले में चेतगंज पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के एक दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शादाब को पकड़ लिया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी की शिकायत थाना चेतगंज में दी गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पहचान होते ही मौके से पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पति के साथ पुलिस टीम चेतगंज चौराहे पर मौजूद थी, तभी उन्होंने आरोपी की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। बताया गया कि आरोपी पुलिस को देखकर उग्र हो गया और स्थिति बिगड़ने की आशंका बनने लगी, जिसके चलते उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मण्डुआडीह का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शादाब (32 वर्ष), निवासी अशफाक नगर कॉलोनी, थाना मण्डुआडीह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के साथ ही उपनिरीक्षक अभिषेक राव, कांस्टेबल रितिक राज और प्रदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

