CBSE Result : नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, 100% सफलता, छात्रों ने लहराया परचम

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। सीबीएसई परीक्षा परिणाम में सुसुवाही स्थित नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों में खुशी और गर्व का माहौल है।

123

इस वर्ष के परिणामों में छात्र आदित्य सिंह यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हर्ष विश्वकर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयुष आनंद और सक्षम पाल ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी छात्रों की सफलता ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।

123

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। कुल मिलाकर अधिकांश छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जो विद्यालय के समर्पित शिक्षण और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि शेष 20 प्रतिशत ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

123

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और अभिभावकों को दिया। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना की।

123

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना भी है।

123

विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय और उप प्रबंधक प्रवीण राय ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उप प्रबंधक प्रवीण राय ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें, ताकि जीवन में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।

123

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रयासरत है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। इस शानदार परिणाम ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि क्षेत्र में भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।
देखें वीडियो

Share this story