वाराणसी संसदीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, 138वें एपिसोड में पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक, अशोक सिंघल और सुंदरबन की महिलाओं के प्रयासों का किया उल्लेख

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रविवार को वाराणसी संसदीय कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में संसदीय कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक के सानिध्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, अशोक सिंहल की जन्मशती, पर्यावरण संरक्षण और सुंदरबन की महिलाओं के प्रयासों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने 28-29 सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई के संदर्भ में याद किया। उन्होंने पिछले एक दशक में आतंकवाद से निपटने से जुड़े भारत के विभिन्न कदमों का भी उल्लेख किया। 

अशोक सिंघल की जन्मशती का स्मरण
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्मशती का उल्लेख किया। उन्होंने संस्कृति, समाज और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। 

सुंदरबन की महिलाओं की पहल का उल्लेख
पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र के झारखाली की महिलाओं के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि ये महिलाएं मैंग्रोव के जंगल तैयार कर रही हैं। उनके लगाए मैंग्रोव गांवों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा-कवच के साथ आजीविका का माध्यम भी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर हो रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण के बाद कार्यकर्ताओं ने जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

123

इस अवसर पर शिवशरण पाठक, नागेश्वर, डॉ. नंदकिशोर पांडेय, रमाशंकर पटेल, शिवांगजी, अजय प्रताप सिंह, पवन शर्मा, रितिक मिश्रा, जयप्रकाश, गौरव पांडेय, सुनील श्रीवास्तव, जुगनू भारती, ललित सिंह, उमेश तिवारी, पवन सिंह, सौरभ पाठक, सुमित मिश्र, अरविंद चौधरी, लाल बाबू मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, बबीता चौरसिया, पूनम जायसवाल, सोनी शर्मा, सुवर्णा रेड्डी, राम बाबू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story