'हर घर तिरंगा' अभियान को धार देगा भाजपा काशी क्षेत्र, 16 संगठनात्मक जिलों में होगी विशेष मॉनिटरिंग

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अशोक चौरसिया ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर पर लहराता तिरंगा देश के प्रति सम्मान, आस्था और समर्पण का प्रतीक है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' और 'तिरंगा यात्रा' अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनभागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि नागेश्वर देव पांडेय को तिरंगा यात्रा का क्षेत्र संयोजक बनाया गया है। वहीं शैलेंद्र मौर्य, नम्रता चौरसिया, अजीत रावत और देवेंद्र मौर्य को क्षेत्र सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि भाजपा काशी क्षेत्र की टोली सभी 16 संगठनात्मक जिलों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करेगी, ताकि प्रत्येक जिले में कार्यक्रम निर्धारित योजना के अनुसार सफलतापूर्वक संचालित हो सके। बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने और अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया गया।

Share this story