भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का स्वागत, मिशन 2027 को लेकर भरी हुंकार 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया का बुधवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में नीचीबाग स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

123

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समय-समय पर कार्यकर्ताओं के दायित्व बदलते रहते हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता उन्हें सहजता से स्वीकार करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वही कार्यकर्ता आगे बढ़ता है, जो अपने दायित्व का ईमानदारी, अनुशासन, समर्पण और निष्ठा के साथ निर्वहन करता है।

123

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव निकट है और पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी ताकत के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है।

काशी क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना सभी का दायित्व है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि सी श्रेणी के बूथों को बी श्रेणी तथा बी श्रेणी के बूथों को ए श्रेणी में लाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना होगा।

स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए काम और प्रत्येक काम के लिए कार्यकर्ता निर्धारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पद नहीं, बल्कि दायित्व दिया जाता है और भाजपा का कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन, 24 घंटे जनता और संगठन की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सकारात्मक राजनीति और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम का संचालन नलिन नयन मिश्र ने किया। इस अवसर पर नरसिंह दास, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर नाथ गुप्ता, संतोष सोलापुरकर, संजय केशरी, अंकुर मेहरोत्रा, कनकलता मिश्र, मनोज यादव, सुधीर त्रिपाठी, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, उत्तम ओझा, किशोर सेठ, सुरेश चौरसिया, गोपाल जी गुप्ता, संदीप केशरी सहित तीनों मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story