पुण्यतिथि पर भाजपाजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में उनके योगदान को किया याद

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। राम जन्म भूमि के नायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपाजनों ने नमन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की बेदाग छवि को याद किया व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

ex cm kalyan singh

भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग मोर्चा  पाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में राम जन्म भूमि के नायक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कोदई चौकी स्थिति कैम्प कार्यालय पर कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण पुष्पांजलि देकर उनको याद किया गया। 

ex cm kalyan singh

कल्याण सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने मुख्यमंत्री पद को तिलांजलि देकर कारसेवकों की रक्षा करना श्रेयस्कर धर्म मानते हुए अपना कर्तव्य निभाया। जिसके कारण आज हम-सब राममंदिर निर्माण को पूर्ण होता देखने जा रहें हैं। 

ex cm kalyan singh

अनूप जायसवाल ने कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण में कल्याण सिंह के द्वारा एस टी एफ का गठन मील का पत्थर साबित हुआ। उन्हें बेदाग छवि के लिए उन्हें याद किया जाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व अनुप जायसवाल संचालन ओमप्रकाश यादव बाबू व धन्यवाद शंकर जायसवाल ने किया। 

ex cm kalyan singh

कार्यक्रम में अखिल वर्मा, निर्मल मिश्रा, अनुप विश्वकर्मा, सोनू मिश्रा एडवोकेट, धर्मचंद केशरी, प्रकाश केशरी,रामकुमार जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मंगलेश जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, आदित्य गोयनका, मनीष चौरसिया, संजीव देववंशी, प्रकाश, बाबूलाल मौर्या, दयाशंकर, धर्मेन्द्र गुप्ता बनारसी, अजय गुप्ता, त्रिलोकी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
 

Share this story