भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, एमएलसी व पार्टी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों संग कार्यक्रम में की सहभागिता

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर स्थित बूथ संख्या 185 पर रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ं

कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने का माध्यम है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।

ं

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, गोबिंद दास गुप्ता, बिहारी पटेल, गौरव पटेल, अनिल पांडेय, फिरोज खान, रमेश विश्वकर्मा, सुधीर प्रजापति, राजू, अजय विश्वकर्मा, छोटू सोनकर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ं

कार्यक्रम के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। स्थानीय स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ं

Share this story