नमो घाट पर ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले भाजपा नेता रितेश कुमार सिंह
बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित फिल्म को लेकर हुई चर्चा
वाराणसी। काशी के नमो घाट पर हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी रितेश कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के कलाकार शोभिनोव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और निर्देशक-प्रोड्यूसर डॉ. विशाल चतुर्वेदी समेत टीम के अन्य सदस्यों से फिल्म के विषय और उद्देश्य को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बाबा नीम करौली महाराज के जीवन, आध्यात्मिक विचारों और मानवता के संदेश से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर टीम ने अपने अनुभव साझा किए। टीम ने बताया कि फिल्म के माध्यम से भारतीय संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को दर्शकों, विशेषकर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
रितेश कुमार सिंह ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संत परंपरा, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के संदेश को सिनेमा के माध्यम से समाज तक पहुंचाने की पहल सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि काशी जैसी आध्यात्मिक नगरी में फिल्म की टीम से मुलाकात विशेष अनुभव रहा। ऐसी रचनात्मक पहल भारतीय आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
नमो घाट पर हुई मुलाकात के दौरान फिल्म की टीम और रितेश कुमार सिंह के बीच विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

