किसानों के बीच पहुंचेगा भाजपा किसान मोर्चा, 16 जिलों के 115 पदाधिकारियों ने बनाई चुनावी रणनीति

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा की पहली महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। इसमें काशी क्षेत्र के 16 जिलों से आए करीब 115 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं, संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने की कार्ययोजना बनाई गई।

123

बैठक में काशी क्षेत्र किसान मोर्चा के अध्यक्ष राम विलास पाल ने विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन के गठन के बाद रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में यह पहली बड़ी बैठक है। इसमें 16 जिलों के पदाधिकारी एक मंच पर जुटे हैं। संगठन का उद्देश्य किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना है।

पत्रकारों से बातचीत में राम विलास पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर इन योजनाओं की जानकारी देंगे और किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया जाएगा।

पिछले किसान आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने किसानों को भ्रमित कर आंदोलन को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देगा।

राम विलास पाल ने दावा किया कि भाजपा सरकार में किसानों की आय और उनके उत्पादों के मूल्य में वृद्धि हुई है। उन्होंने दूध उत्पादन और प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगों का उदाहरण देते हुए कहा कि डेयरी क्षेत्र में स्थापित हो रहे कारखानों से किसानों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सब्जी उत्पादन सहित कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में भी किसानों को लाभ हुआ है।

उन्होंने बताया कि काशी क्षेत्र में संगठनात्मक और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 16 जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं। इनमें वाराणसी जिला और महानगर भी अलग-अलग इकाइयों के रूप में शामिल हैं। बैठक में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष देवदत्त शुक्ला, राम विलास पाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, केएन पांडेय, मनीष पाल, अजीत सिंह, अभय सिंह पटेल, शिवम पाल, गुड़िया सिंह और रोहन सिंह सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

BK Pathak
BK Pathak

22075 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story