वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा की तैयारी में जुटी भाजपा, जगह-जगह स्वागत की बनी रणनीति

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को वाराणसी से वडनगर तक निकलने वाली बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा वाराणसी जिला संगठन ने मंगलवार को बैठक की। रोहनिया-केसरीपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में यात्रा के रोडमैप से लेकर रास्ते में होने वाले स्वागत कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से यात्रा की तैयारियों की जानकारी ली और अलग-अलग व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ं

रास्ते में स्वागत कार्यक्रमों की तैयारी

बैठक में वाराणसी से यात्रा रवाना होने के बाद मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। पदाधिकारियों को यात्रा के दौरान समन्वय बनाए रखने और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि यह केवल बाइक यात्रा नहीं, बल्कि काशी से वडनगर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान और लोगों के जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया।

ं

बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दुबे, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह 'वीरू', संदीप सिंह 'मिंटू', अश्वनी पांडेय, अमित पटेल 'रिंकू', युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन सोनकर, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, उदय सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल और अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित' सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story