अखिलेश यादव के गौशाला वाले बयान पर भाजपा ने जताया विरोध, फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला

भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव ने गौ माता का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "हमें गौ माता से गंध नहीं, बल्कि उनकी सेवा करने में गर्व महसूस होता है। हम गौ माता को चारा खिलाते हैं, पानी पिलाते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। योगी सरकार प्रदेशभर में गौशालाएं चला रही है ताकि गौ संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।"
Also Read - तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
हंसराज विश्वकर्मा ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि गौ माता के गोबर से गणेश जी की पूजा की जाती है और गौमूत्र का उपयोग औषधीय रूप में किया जाता है। अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया में रह चुके हैं, इसलिए शायद उन्हें यह समझ नहीं आता। अब जब वह सत्ता से बाहर हैं, तो बौखलाए हुए हैं।
भाजपा नेता ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव चार बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने गौ माता की सेवा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ प्रदेश आगे बढ़ रहा है।