बीएचयू के छात्र का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, कान में लगा था ईयरफोन 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित शीतल नगर कॉलोनी में बीएचयू के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

 

23 वर्षीय अभय जायसवाल बीएचयू में बीए का छात्र था। वह चांदमारी में चाट की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात अभय दुकान बंद करने के बाद परिवार के साथ भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अभय फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। बताया गया कि मृतक के कान में ईयरफोन लगा हुआ था और मोबाइल फोन भी पास में रखा था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

Share this story