BHU NCC की ओर से राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार, मोटिवेशनल स्पीच देकर किया उत्साहवर्धन 

vns
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अ की ओर से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीसी गर्ल्स कैडेटो के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला आर्मी अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं मनोवैज्ञानिक की ओर से मोटिवेशनल स्पीच देकर कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया गया। वहीं गुवाहाटी से नई दिल्ली तक 3500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने वाली प्रतिभागियों ने अपना अनुभव साझा किया।  

vns
एनसीसी कैडेटों के लिए आत्मरक्षा पर लेक्चर एवं डेमो का आयोजन किया गया। एनसीसी गर्ल्स कैडेट की ओर से महिला सशक्तिकरण अवसर पर गुहावाटी से नईदिल्ली लगभग 3500 किमी की साइकिलिंग यात्रा की गई। इस साइकिल यात्रा के दौरान के अनुभव को प्रतिभागियों ने सेमिनार में साझा किया। कार्यक्रम में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अ के ग्रुप कमाण्डर बिग्रेडियर कुलबीर सिंह एवं अन्य वरिष्ठ आफिसर शामिल हुए।

भारत में महिलाओं की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 13 फरवरी 1879 को सरोजिनी नायडू के जन्म को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं। उनके जन्मदिन को भारतीय महिलाओं और जीवन के सभी क्षेत्रों में देश के लिए उनके अमूल्य योगदान का सम्मान करने के लिए चुना गया था। जानी-मानी कवयित्री, स्वतंत्रता सेनानी और प्रतिभाशाली राष्ट्रीय नेता सरोजिनी नायडू का महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। वे 'भारत कोकिला' के नाम से भी जानी जाती हैं। उनके योगदान को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story