BHU को शोध में बेहतर काम पर मिला सर्वोच्च स्थान, क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सिलेन्स साइटेशन पुरस्कार मिला 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को उसके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यों के लिए क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सिलेन्स -साइटेशन पुरस्कार 2023 (Clarivate India Research Excellence Citation Awards-2023) के 9 वें संस्करण में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में सर्वोच स्थान मिला है। यह पुरस्कार देश के सभी केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए दिया जाता है। बीएचयू  के ग्रंथालयी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने नई दिल्ली में वेब आफ साइंस द्वारा आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त किया।

क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सिलेन्स साइटेशन पुरस्कार -2023 एक अद्वितीय पुरस्कार है, जो भारत में शिक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। इस पुरष्कार का आयोजन हर 2 या 3 साल में एक बार होता है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट शिक्षा अनुसंधान योगदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाता है। 

रिसर्च एक्सिलेन्स की दिशा में केंन्द्रीय ग्रंथालय विश्वविद्यालय में किये जा रहे शोध कार्य हेतु विश्व के सभी महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं शोध पत्रिकाएं उपलब्ध करा रहा है। इसके परिणामस्वरूप इसी वर्ष केन्द्रीय ग्रंथालय को भारतीय पुस्तकालय संघ के द्वारा उत्तम ग्रंथालय (Best Library) का पुरस्कार भी दिया गया है।
 

Share this story