बंगलुरू से काठमांडू जा रहा विमान वाराणसी डायवर्ट, भेजा गया वापस 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। बंगलुरू से काठमांडू जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर करीब दो घंटे बाद विमान को वापस बंगलुरू भेज दिया गया। विमान में 166 यात्री सवार थे। 

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या आईएक्स 874 ने बंगलुरू से काठमांडो के लिए उड़ान भरी थी। काठमांडो में मौसम खराब होने पर पायलट ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा और लैंडिंग की अनुमति मांगी। एहतियातन विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। विमान अपराह्न 3.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। 

काफी देर के बाद भी काठमांडू में मौसम ठीक नहीं हुआ। एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। ऐसे में विमान को वापस बंगलुरू भेज दिया गया। विमान की अचानक वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से यात्रियों में चिंता दिखी, हालांकि सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत महसूस की।

Share this story