असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य छह दिवसीय वाराणसी दौरे पर आज पहुंचेंगे
Apr 15, 2026, 10:23 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
वाराणसी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बुधवार को छह दिवसीय वाराणसी प्रवास पर पहुंचेंगे। वे दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पर उतरेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता
अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रामनगर और बरेका सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक, धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।
20 अप्रैल को लखनऊ प्रस्थान
राज्यपाल का यह वाराणसी दौरा छह दिनों तक चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 20 अप्रैल को वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

