छठ पूजा संपन्न होते ही नगर निगम ने संभाली घाटों की सफाई की कमान, तीन ट्रैक्टर कूड़ा हटाया

WhatsApp Channel Join Now

अस्सी घाट से तुलसी घाट तक चला विशेष स्वच्छता अभियान, 35 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, श्रद्धालुओं के लौटते ही सफाई में जुटी टीम

पांच दिनों से घाटों पर चल रही थी विशेष सफाई, नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी भी लगातार कर रहे थे व्यवस्थाओं की मानीटरिंग

फूल-मालाओं, पूजन सामग्री और अन्य कचरे को एकत्रित कर ट्रैक्टरों से हटवाया गया
 
वाराणसी।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संपन्न होते ही नगर निगम ने गंगा घाटों की सफाई की कमान संभाल ली। श्रद्धालुओं के अपने घरों की ओर लौटते ही नगर निगम की सफाई टीम घाटों पर उतर गई और विशेष स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया। नए अस्सी घाट से लेकर तुलसी घाट तक चलाए गए अभियान के दौरान फूल-मालाओं, पूजन सामग्री और अन्य कूड़ा-कचरे को हटाया गया। इस दौरान करीब तीन ट्रैक्टर कूड़ा एकत्रित कर घाटों से बाहर पहुंचाया गया। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 35 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

123

छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से घाटों की सीढ़ियों, किनारों और आसपास के क्षेत्रों में फूल-मालाएं, पूजन सामग्री और अन्य कचरा फैल गया था। पर्व संपन्न होते ही नगर निगम ने बिना देरी किए सफाई अभियान शुरू करा दिया। सफाई कर्मचारियों ने घाटों पर फैले कचरे को एकत्रित कर बोरियों में भरा और ट्रैक्टरों के माध्यम से बाहर पहुंचाकर निस्तारित कराया।

123

पांच घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान
नगर निगम की टीम ने नए अस्सी घाट, अस्सी घाट, गंगा महल घाट, रीवा घाट और तुलसी घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। कर्मचारियों ने घाटों की सीढ़ियों और किनारों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को दोबारा घाटों पर पहुंचने पर गंदगी का सामना न करना पड़े। अभियान के दौरान सफाई कार्य की लगातार निगरानी भी की गई।

123

पांच दिनों से चल रही थी तैयारी
मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार घाटों पर विशेष साफ-सफाई कराई जा रही थी। छठ पूजा को देखते हुए पहले से ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी की गई थी। नवनियुक्त नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी भी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे थे और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पर्व समाप्त होने के बाद भी नगर निगम की टीम सक्रिय रही। श्रद्धालुओं के लौटते ही सफाई कर्मचारियों ने घाटों की सफाई शुरू कर दी।

123

कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी
स्वच्छता अभियान में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आनंद, भेलूपुर जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शिवेश तिवारी, सुपरवाइजर अनुज, बृजेंद्र और घनश्याम सहित सफाई मित्र रामजी, आशा, मटरू, वंदना, ललिता, गोलू, चम्पा, रोहित, गुड्डू, शकुन्तला और राजा ने योगदान दिया। नगर निगम की टीम ने घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए अभियान चलाया।

BK Pathak
BK Pathak

21785 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story