BLW में बाल निकेतन का वार्षिक खेल दिवस का हुआ भव्य आयोजन
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बाल निकेतन विद्यालय का वार्षिक खेल दिवस “खेल स्पंदन 2025-26” का भव्य आयोजन 29 नवम्बर 2025 को बरेका केंद्रीय खेलकूद मैदान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन की अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि मोनिका श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या रश्मि श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया।
बच्चों ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पाँच तक के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रमुख खेलों में—
नर्सरी: ग्लास रेस, बैग पैक रेस
एल.के.जी.: मंकी रेस, डक रेस
यू.के.जी.: स्पून-लेमन रेस, बुक बैलेंस रेस
कक्षा 1: पिक द बॉल एंड ड्रॉप रेस, थ्रो रिंग रेस
कक्षा 2: हर्डल रेस, कलेक्ट द बॉल विद लेग रेस
कक्षा 3: थ्री लेग रेस, स्कीपिंग रेस
कक्षा 4: 100 मीटर रेस
कक्षा 4 एवं 5: 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस
इसके साथ ही बच्चों ने योगा, पी.टी., समूह नृत्य और लोकनृत्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
विजेताओं को पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान
प्री-प्राइमरी वर्ग के विजेताओं को महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा मोनिका श्रीवास्तव ने तथा प्राइमरी वर्ग के विजेताओं को बरेका के महाप्रबंधक श्री सोमेश कुमार ने मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाल निकेतन विद्यालय अपनी 53 वर्षों की सफल यात्रा में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हार-जीत को स्वीकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ना ही सफलता का मार्ग है। महाप्रबंधक ने बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर विशेष पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक समझ और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।

वार्षिक रिपोर्ट और संचालन
विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट स्कूल इंचार्ज प्रथम राखी गुप्ता ने प्रस्तुत की।
धन्यवाद ज्ञापन स्कूल इंचार्ज द्वितीय अदिश्री वत्स ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सुमोना नाग ने किया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्याएं, बरेका के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, बड़ी संख्या में अध्यापक-अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।


