बड़ा गांव ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली टीएलएम किट, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

WhatsApp Channel Join Now

 Synergy संस्था द्वारा शुक्रवार को बड़ा गांव ब्लॉक परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए टीएलएम किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीओ सुनील सिंह और सीडीपीओ राकेश बहादुर यादव की उपस्थिति में 56 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को आवश्यक टीएलएम किट प्रदान की गईं।

बड़ा गांव ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली टीएलएम किट, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि टीएलएम किट बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को अधिक प्रभावी और रुचिकर बनाने में मददगार साबित होंगी। एडीओ सुनील सिंह ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘सिनर्जी’ का यह प्रयास बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा और आंगनवाड़ी केंद्रों की शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करेगा।

इस दौरान संस्था के डिस्ट्रिक्ट लीड दिव्यांशु सिंह ने अपनी टीम के सदस्य जय बनारवाल और पिंकी मौर्या के साथ उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन टीएलएम किटों को इस प्रकार तैयार किया गया है, जिससे बच्चों के संज्ञानात्मक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास को बेहतर तरीके से प्रोत्साहन मिल सके।

कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा और उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा।

Share this story