विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनी अक्षयवट हनुमान की जयंती

विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनी अक्षयवट हनुमान की जयंती

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर अक्षयवट हनुमान की जयंती परंपरागत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई।

प्रातः काल विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमत लला का पंचामृत स्नान कराया गया। इसके पश्चात तेल-सिंधूर का लेपन कर उन्हें नूतन वस्त्र धारण कराए गए। गेंदा, तुलसी, कुंद सहित सुगंधित पुष्पों की मालाओं से भव्य शृंगार पंडित राजू पांडेय द्वारा किया गया।

a

भगवान को रजत मुकुट धारण कराकर विविध प्रकार के मिष्ठान और फलों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर के महंत नील कुमार मिश्रा ने विधिवत महाआरती संपन्न कराई, जिसके बाद भक्तों के दर्शन हेतु कपाट खोल दिए गए।

a

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महंत बच्चा पाठक, रमेश गिरी, राजू पाठक, अंकित मिश्रा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share this story