अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन: शिवपुर में बच्चों को बांटी गई शिक्षा सामग्री, हुआ पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रदेश सचिव एवं शिवपुर विधानसभा प्रभारी राजू यादव के नेतृत्व में डुबकियां बाजार स्थित बजरंग लॉन में स्कूली बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।

बच्चों को बांटी गई शिक्षा सामग्री
जन्मदिन के अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग, पेंसिल बॉक्स, कॉपी और पेंसिल वितरित की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।

ं

सेक्टर और बूथ स्तर पर भी हुए कार्यक्रम
आयोजकों ने बताया कि शिवपुर विधानसभा के विभिन्न सेक्टरों और बूथों पर भी अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज का आयोजन किया और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

राजू यादव ने कही यह बात
प्रदेश सचिव राजू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और पीडीए समाज की आवाज बने हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए समाज के समर्थन से अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

ंं

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष काशी विद्यापीठ विमलेश यादव, विकास यादव, बच्चा, अवनीश, मुन्ना जी, संतोष यादव, संजय यादव, चाचू, फूलचंद फौजी, नर्सिंग यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story