वाराणसी में अधिवक्ताओं ने निकाली मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रतीकात्मक शवयात्रा, एसआईआर रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग 

123
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी कचहरी से अधिवक्ताओं ने प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। डॉ. राहुल राज अधिवक्ता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई गई। वकीलों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही।

123

प्रदर्शन के दौरान डॉ. राहुल राज ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को देश की जनता के सामने आकर अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त चुप्पी साधे हुए हैं। राहुल राज ने सवाल उठाया कि कथित वोट चोरी किसके कहने पर हुई और इस संबंध में स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की जा रही है।

123

उन्होंने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते हैं तो जनता उन्हें जवाबदेह पद पर रहते हुए भी मौन मानकर सवाल उठाती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतीकात्मक शवयात्रा और विरोध प्रदर्शन में विकास चौहान, हर्ष सोनकर, रामलखन साहनी, सचिन कुमार, पंकज कन्नौजिया, करन गुप्ता, अखिलेश कन्नौजिया, ऋषभ चतुर्वेदी, सोनू अहमद, राहुल कन्नौजिया, राजेश यादव, सूर्य कन्नौजिया, दानिश अंसारी, राजन मिश्रा और मुकेश गिरी सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

Share this story