रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य ने बरेका में देखी तकनीकी प्रगति

वाराणसी। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) संजय कुमार पंकज ने आज बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का निरीक्षण दौरा किया। बरेका के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री पंकज ने न्यू ब्लॉक शॉप के क्रिटिकल मेजरिंग मशीन कक्ष से निरीक्षण शुरू किया और टर्बो असेंबली, लाइट मशीन, इंजन इरेक्शन, टेस्ट शॉप, लोको असेंबली व टेस्ट शॉप का अवलोकन किया।
उन्होंने प्रथम एयरोडायनेमिक डिज़ाइन युक्त WAP-7 विद्युत रेल इंजन, क्रू कम्फर्ट कैब डिज़ाइन और वॉटरलेस यूरिनल जैसे नवाचारों की सराहना की। कीर्ति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बरेका की उपलब्धियों और वैश्विक निर्यात पर प्रस्तुति दी। मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग गुप्ता और प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील ने WAP-7 लोको और निर्यातित इंजनों की जानकारी साझा की। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने संजय कुमार पंकज को स्मृति चिह्न भेंट किया।
संजय कुमार पंकज ने कहा, "बरेका भारतीय रेलवे की अनूठी इकाई है, जहां आधुनिक तकनीक और टीम भावना का संगम है। मोजाम्बिक, सूडान, मलेशिया जैसे 11 देशों को लोको निर्यात 'मेक इन इंडिया' का जीवंत उदाहरण है।" उन्होंने बरेका को नगद पुरस्कार की घोषणा की।महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा, "10,500 से अधिक लोकोमोटिव बनाकर बरेका ने भारतीय रेलवे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। श्री पंकज का दौरा हमारे लिए प्रेरणादायक है।"कार्यक्रम में प्रमुख विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संचालन नीरज जैन और धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार ने किया।