राजातालाब में अपर पुलिस उपायुक्त ने पैदल गश्त करके लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंगलवार को अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र ने थाना राजातालाब क्षेत्र में पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए।

कस्बा राजातालाब में पैदल गश्त
अपर पुलिस उपायुक्त ने पुलिस बल के साथ कस्बा राजातालाब में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया।
दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के निर्देश
गश्त के दौरान दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई, ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए हाईवे किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी चालान कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
होटल और ढाबों की जांच पर जोर
अपर पुलिस उपायुक्त ने होटल और ढाबों की नियमित जांच करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस निरीक्षण के दौरान थाना राजातालाब के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी को क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

